Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget , Hit Or Flop

21 अप्रैल को ईद के सुनहरे मौके पर बॉलीवुड की सुल्तान सलमान खान की मूवी रिलीज हुई थी Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan. जिसको रिलीज हुए आज 18 दिन चल रहा है। इस मूवी के बारे में हम यहां जानने की कोशिश करेंगे कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget , Hit Or Flop ? हालांकि इस फिल्म से फैंस को बहुत सारी उम्मीदें थी और सलमान खान ने भी इस मूवी के लिए बहुत मेहनत की थी।  जो कि हर कलाकार चाहता है, अपनी मूवी हिट हो तो हर कोई मेहनत करता है अपनी कलाकारी के लिए , सलमान खान को भी यह लग रहा था कि यह फिल्म कहीं ना कहीं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ना हो जाए , क्यूकी  इससे पहले  रिलीज हुई सलमान खान की और मूवीस को जनता का सपोर्ट नहीं मिल पाया है।

 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review 

किसी का भाई किसी की जान इस मूवी से बहुत उम्मीदें थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं , फिल्म को रिलीज हुए सिनेमाघरों में आज 18 दिन है। हम जानने की कोशिश करेंगे कि इस मूवी का अभी तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है। पूरे वर्ल्ड वाइड का कलेक्शन कितना हुआ है  आगे जाणेगे ,

फरहाद सामजी जी के डायरेक्शन में बनी हुई मूवी दक्षिण भारतीय फिल्म वीरम का रिमेक है। इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं।

KKBKKJ की स्टोरी इतनी पुरानी और बार बार देखी हुई है। Movie शुरू होने के बाद बच्चा भी आगे क्या होने वाला है, वह बता सकता है और मूवी का एंड क्या होगा, वह भी पता चल जाएगा। सलमान खान की यह मूवी ना जाने कितनी फिल्मों का रीमेक है, यह बहुत भाषाओं में बनी हुई है।

टाइगर जैसी फिल्म आती तो भाग कर जाते थे  सिनेमाघरो में फिल्म देखने क्योंकि पब्लिक जानती है, कुछ नया देखने को मिल सकता है। लेकिन इस बार इस फिल्म की स्टोरी बिल्कुल आउटडेटेड है। यही फिल्म अगर 10 से 15 तो सिनेमाघरों में लाइन लग जाती लेकिन अब यह आउटडेटेड होने के कारण बिल्कुल सन्नाटा !

 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salmaan Khan Look

सलमान खान पहले से ही अपनी हर एक फिल्म में अपने हेयर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनका हर एक फिल्म के लिए डिफरेंट लुक रहता आया है। लेकिन इस फिल्म में सलमान खान का लंबे बालों वाला लुक ! दर्शकों को इस बार इंप्रेस नहीं कर पाया है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों का लुक फिल्म की Hype बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस फिल्म में सलमान खान लंबे बालों के साथ Look बिल्कुल भी नहीं जच रहा है।

फिल्म के अंदर दो चीजें बहुत बढ़िया है जिनकी तारीफ जरूर होगी , रवि बसु का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत बढ़िया है। दूसरी बात फिल्म के एक्शन सीन देख कर बहुत मजा आता है।

 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget And Box Office Collections 
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget And Box Office Collections

 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget And Box Office Collections 

फिल्म का बजट लगभग 100 करोड रुपए से भी ज्यादा था। फिल्म को इंडिया के अंदर  4500 स्क्रीन मिली थी। और पूरे वर्ल्ड वाइड की बात करें तो 1200 स्क्रीन मिली थी। इस फिल्म के पास कमाई करने के लिए अच्छी स्क्रीन मिली थी। लेकिन इतना सब होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म इतनी खरी नहीं उतर पाई ,  जितनी दर्शकों को उम्मीद थी।

अगर बात करी जाए फिल्म के अभी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की , किसी का भाई किसी की जान फिल्म ने अपने फर्स्ट डे पर इंडिया से 15 करोड़ 81 लाख रुपए कमाए थे।  और बात करी जाए वर्ल्ड वाइड की इस फिल्म का फर्स्ट डे का कलेक्शन 29 करोड़ 81 लाख रुपए का रहा था।

उसके बाद इंडिया में किसी का भाई किसी की जान मूवी में अगले 10 दिन तक 102 करोड़ की कमाई इंडिया में कर ली थी। दूसरी और वर्ल्ड वाइड Total Collection 165 करोड रुपैया हो चुका था।  फिल्म के 18 दिन के कलेक्शन की तो सिर्फ तीन लाख का कलेक्शन हो पाया है। जैसे जैसे फिल्म पुरानी होती जा रही है , फिल्म का परफॉर्मेंस खराब होते जा रहा है। क्योंकि अभी रिलीज हुई The Kerala Story फिल्म ने तूफान मचा के रखा है बॉक्स ऑफिस पर !

तो फिल्म का टोटल अभी तक 18 दिन का जो कलेक्शन है वह  110 करोड़ 30 लाख रूपए इंडिया में हो चुका है। वहीं दूसरी और पूरे वर्ल्ड में फिल्म 182 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई कर रही है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Hit Or Flop ? 

इस फिल्म की कमाई के आंकड़े अभी तक देखकर काबिले तारीफ लग रहा है। अभी तक का रिकॉर्ड देखकर Officaily  देखा जाए तो फिल्म हिट चल रही है। लेकीन अभी पूरा लाइफटाइम कलेक्शन देखना बाकी है। अगर यह फिल्म 115 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेते तो यह हिट साबित होगी | और अभी तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर Average चल रही है।

आप लोगों ने यह फिल्म देखी होगी या नहीं, कमेंट करके जरूर बताना और आपको यह सब कैसी लगी, वह भी जरूर बताना।

1 thought on “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Budget , Hit Or Flop”

Leave a Comment